फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं देश की दिशा बदलने में समर्थ : नीतू चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा में ‘नारी शक्ति वंदन अभिनंदन’ थीम पर आधारित राष्ट्रस्तरीय लखपति दीदी महासम्मेलन का वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीतू चौधरी रही जबकि अध्यक्षता बीडीपीओ कविता ने की। नीतू चौधरी ने कहा कि हरियाणा की तीन लाख महिलाओं को लखपति बनाएंगे'', बहनों से मुख्यमंत्री मनोहर का वादा है। उन्होंने बताया हरियाणा के जिला करनाल में भी लखपति दीदी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश की योजनाओं के तहत महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा। साथ ही पांच हजार बहनों को ड्रोन की ट्रेनिंग देकर उन्हें ड्रोन दीदी बनाया जाएगा। इस दौरान कहा कि आज का दिन सौभाग्यशाली है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्पना कर महिलाओं के लिए योजनाएं बनाई हैं। यह विचार उनके ही मन में आया कि महिलाओं को लखपति बनाया जाए। इसलिए योजना का नाम भी लखपति दीदी रखा है। यह अनूठी सोच और पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें