रेवाड़ी। गांव तुलाराम विहार निवासी पवन यादव ने बताया उसके आईएमटी बावल में एक पीजी खोला है, जिसकी देखरेख का काम गांव महेंद्रगढ़ निवासी संदीप को बतौर मैनेजर रखा था। उसने पीजी के जरूरी कार्य के लिए पैसे को मंगवाने के लिए अपने मोबाइल को ऑनलाइन पेमेंट से जोड़ रखा था जिसके लिए करीब दो लाख रुपये तक उसने अपने मोबाइल पर मंगवा रखे थे और देने के नाम पर बहाने बनाता है। पीड़ित ने बताया कि चार दिसंबर को उसने करीब तीन लाख रुपये बेड और गद्दे खरीदने के लिए थे। पूछने पर आज कल बन जाएगा बताकर आनाकानी करता था। बावल थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।