फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चलती ट्रेन से महिला का मंगलसूत्र व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। चलती ट्रेन से एक महिला का मंगलसूत्र समेत कई कीमती सामान चोरी हो गया। सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) के जैन कॉलोनी निवासी दवा व्यापारी नितिन जैन अपनी पत्नी के साथ राजस्थान के भीलवाड़ा में जैन मुनि के दर्शन के लिए गए थे और वापसी में योग नगर ऋषिकेश ट्रेन के सेकेंड एसी कोच में सफर कर रहे थे। जब रेवाड़ी जंक्शन पहुंचने पर उनका बैग चोरी हो गया, जिसमें मंगलसूत्र, 2500 नकद, एटीएम कार्ड, घड़ी और अन्य जरूरी सामान था। चोरी से उन्हें करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है, लेकिन धार्मिक सामग्री चोरी होने से वे और ज्यादा परेशान हैं, क्योंकि वे विशेष धार्मिक यात्रा पर 700 किलोमीटर दूर गए थे। पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें