रेवाड़ी। गुरावड़ा में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार एक महिला की जान ले ली। इसकी पहचान झज्जर के गांव दुजाना निवासी अंजू (30) के रूप में हुई है। अंजू पीडब्ल्यूडी बीएंडआर में बतौर क्लर्क कार्यरत थी। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से भाग गया।
अंजू झज्जर से रेवाड़ी की तरफ जा रही थी। फिलहाल उसने 6 महीने की छुट्टी ली हुई थी और मायके में यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। चुनावी ड्यूटी के कारण सोमवार को वह झज्जर आई थी। रविवार शाम को झज्जर से रेवाड़ी की तरफ लौटते वक्त उसकी स्कूटी को गांव गुरावड़ा के पास विपरीत साइड से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। रोहड़ाई थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रोहित ने बताया कि उसकी भाभी अंजू के एक बेटा और एक बेटी है। शादी के बाद उसकी सरकारी नौकरी लग गई, लेकिन क्लर्क की नौकरी लगने के बाद भी उसका सपना बड़ा अधिकारी बनने का था। इसके चलते वह छुट्टी लेकर राजस्थान स्थित अपने मायके में यूपीएससी की तैयारी कर रही थी।