धारूहेड़ा। अपराध शाखा-2 धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने थाना बावल में वर्ष 2018 में बोलेरो दर्ज चोरी करके गाड़ी देने के नाम पर जबरन वसूली के मामले में 6 साल से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान राजस्थान के जिला डिंग के गांव गढ़ी मेवात निवासी फनती और शमशेर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि बावल निवासी एक व्यक्ति की बोलेरो चोरी करके गाड़ी देने के नाम पर जबरन वसूली करने के मामले में आरोपी फनती व शमशेर फरार चल रहे थे। अदालत ने वर्ष-2020 में आरोपी फनती व शमशेर को पीओ घोषित किया था। पुलिस को आरोपी की तलाश थी। पुलिस ने सोमवार को फनती व शमशेर को बस स्टैंड धारूहेड़ा से काबू करके थाना बावल पुलिस के हवाले कर दिया है। थाना बावल पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद