फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जुआ खेलते चार आरोपी काबू, 3920 रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। माॅडल टाउन थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनिल कुमार निवासी गांव खेरा कसार जिला छतरपुर मध्यप्रदेश हाल किरायेदार गांव ढालियावास रेवाड़ी, जगमोहन निवासी गांव चिलहेटा जिला बांदा यूपी हाल किरायेदार गांव ढालियावास रेवाड़ी, दीपक निवासी गांव भाड़ावास व संजय निवासी गांव खंवारा जिला सवाई माधोपुर राजस्थान हाल किरायेदार गांव ढालियावास रेवाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते व 3920 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उद्घोषित एक आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी। पुलिस के पीओ स्टाफ ने अदालत द्वारा उद्घोषित किए गए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला खाशापुरा रेवाड़ी निवासी जितेन्द्र के रूप में हुई है। आरोपी काफी दिनों से चेक बाउंस के मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। जिस पर अदालत ने उसे पीओ घोषित कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


अपचारी बालक अभिरक्षा में लिया
रेवाड़ी। अपराध शाखा-3 रेवाड़ी पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात में शामिल एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया है। इस मामले में माॅडल टाउन थाना पुलिस दो आरोपी नवीन व अमन उर्फ़ डालचन्द को पहले ही गिरफ्तार करके आरोपी नवीन के कब्जे से चोरी की गई बाइक को बरामद कर चुकी है। जो इस मामले में पुलिस ने वीरवार को वारदात में शामिल एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने अपचारी बालक को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें