फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत

Sat, 16 Aug 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। चरखी दादरी जिले के गांव मिसरी में एक महिला ने मायके में जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सतपाल ने बताया कि उनकी बेटी अंजू (28) की शादी रेवाड़ी जिले के गोकलगढ़ में हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग बेटी को परेशान करते थे। अंजू मानेसर में प्राइवेट नौकरी करती थी और ससुराल पक्ष के लोगों के साथ अनबन के चलते वहां नहीं जाती थी। बीती शाम उसने अपने मायके गांव मिसरी में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने चरखी दादरी में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई। पिता सतपाल के बयान के आधार पर मृतका के पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें