फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रेन से कटकर महिला की मौत

Sat, 16 Aug 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुंड। मनेठी गांव में शुक्रवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से 55 वर्षीय सावित्री देवी की मौत हो गई। वह सुबह साढ़े 9 बजे बाबा केसरिया मंदिर में पक्षियों को दाना डालने जा रही थीं। मंदिर रेलवे ट्रैक के दूसरी ओर स्थित है।
पैदल पुल पर बंदरों के बैठने के कारण सावित्री देवी रेल ट्रैक पार कर रहीं थीं कि अचानक आई मालगाड़ी की चपेट में आ गईं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावित्री के पति निहाल सिंह की काफी समय पहले ही मौत हो चुकी है। मृतका सावित्री देवी कुछ समय पहले तक मनेठी गांव के नजदीक ही कुंड के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं लेकिन अब स्कूल में पढ़ाना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें