फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महिला और दो युवतियां लापता, पुलिस ने दर्ज किए गुमशुदगी के केस

Mon, 09 Nov 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के अलग-अलग स्थानों से एक महिला और दो युवतियां लापता हो गईं। महिला चार बच्चों की मां है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। मध्य प्रदेश के सतना जिले के निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 10 साल से धारूहेड़ा के हरिनगर में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी पत्नी एक कंपनी में नौकरी करती है। वह सुबह काम पर गया था। रात करीब 9 बजे घर लौटा तो पत्नी वहां नहीं मिली। पत्नी के गले में सोने का मंगलसूत्र और चांदी की चेन थी। वह चार बच्चों की मां है।
विज्ञापन

जिले के एक गांव निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी सुबह करीब 10 बजे कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन न तो कॉलेज पहुंची और न ही वापस घर लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की तो पता चला कि युवती एक युवक के साथ गई है।
धारूहेड़ा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी 2 नवंबर को सुबह करीब 7 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। वह अपने साथ खाना भी नहीं ले गई थी। सुबह करीब 10:30 बजे पिता स्कूल में खाना देने पहुंचे तो पता चला कि छात्रा स्कूल आई ही नहीं थी। पुलिस ने तीनों मामलों में गुमशुदगी के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें