फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 24600 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। कस्बा बावल में ठग ने डेबिट कार्ड बदलकर एक महिला के खाते से 24600 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव झाबुआ निवासी रघबीर ने बताया कि उनकी पत्नी सुनीता देवी का बावल स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खाता है। कुछ दिन पहले उन्होंने दिल्ली के हिंदू कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रहे अपने बेटे दीपक की फीस भरने के लिए उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक से लोन लिया था। रघबीर फीस भरने के लिए अपनी पत्नी सुनीता देवी का डेबिट कार्ड लेकर पैसे निकालने बावल स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ पर गया था। जहां उसने तीन बार में खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए और बाहर आ गया। इसी बीच एटीएम बूथ पर मौजूद अज्ञात व्यक्ति ने आवाज लगाई कि भाई साहब अभी मशीन चालू हैं, कहीं कोई आपके खाते से पैसे न निकाल ले। इतना सुनते ही रघबीर फिर से बूथ के अंदर पहुंचा। शातिर व्यक्ति ने डेबिट कार्ड को दोबारा मशीन में डालने के लिए कहा और फिर कार्ड ही बदल लिया। रघबीर अपने घर पहुंच गया और फिर उसने खाते से 24600 रुपये निकाल लिए। चूंकि सुनीता के बैंक खाते से बेटे दीपक का मोबाइल नंबर जुड़ा था। इसलिए उन्हें पैसे निकालने का मैसेज नहीं आया।
विज्ञापन

शाम को जब दीपक घर पर आया तो पता चला कि खाते से 24 हजार 600 रुपये और निकले हैं। खाते में मात्र 95 रुपये बैलेंस मिला। इसके बाद रघबीर ने तुरंत बैंक में संपर्क कर जानकारी जुटाई और फिर पुलिस को शिकायत दी। बावल थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें