फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हिंदी पखवाड़ा के विजेता विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
खोल। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पुंसिका में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें 22 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा मुस्तिल भालखी में आयोजित खंड स्तरीय हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम की विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कक्षा छह से आठवीं वर्ग में आठवीं कक्षा की छात्रा दीक्षा ने काव्य पाठ में प्रथम, चंचल ने चित्र देखकर कविता पाठ में प्रथम तथा शिवानी चौधरी ने निबंध लेखन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौ से 12वीं वर्ग की व्याकरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में इंद्रजीत, निधि और मानवी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय में आयोजित समारोह में एसएमसी प्रधान नीरू और मुख्य अध्यापक सुनील कुमार के नेतृत्व में विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, कॉपी, पेन और चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अध्यापक ने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने हिंदी अध्यापिका किरण यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें