फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खेलकूद स्पर्धाओं की विजेता छात्राएं सम्मानित

Wed, 25 Oct 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आरडीएस पब्लिक गर्ल्स कॉलेज रेवाड़ी के प्राचार्य डाॅ. दलबीर सिंह यादव, महाविद्यालय प्रबंधकारिणी के प्रधान मुकेश भट्टेवाला, महाविद्यालय खेलकूद कमेटी की प्रभारी चंद्रकला, कमेटी सदस्य संगीता एवं पूनम भोला ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाली महाविद्यालय टीम को बधाई दी। आईजी विश्वविद्यालय मीरपुर की टीम ने सभी छात्राओं को सम्मानित किया। आरडीएस पब्लिक गर्ल्स कॉलेज रेवाड़ी की टीम ने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में आयोजित खो-खो की अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की छात्रा सपना बीए प्रथम वर्ष का चयन इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की खो-खो टीम में किया गया। वहीं, जीसी नरनौल में आयोजित जूडो की अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिता में आरडीएस पब्लिक गर्ल्स की छात्राओं ने विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया। जिसमें 45 किलो ग्राम वर्ग में आरडीएस पब्लिक गर्ल्स कॉलेज की छात्रा कामना बीए प्रथम वर्ष ने स्वर्ण पदक हासिल किया एवं आईजी विश्वविद्यालय की टीम में चयनित हुई। आईजीयू की अंतरमहाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन आरडीएस महाविद्यालय में किया गया। इसमें महाविद्यालय टीम द्वितीय स्थान पर रही एवं महाविद्यालय छात्रा रक्षिता बीए प्रथम वर्ष का चयन विश्वविद्यालय की शतरंज टीम में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें