फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिला युवा महोत्सव के लिए पंजीकरण 31 तक होगा

Wed, 25 Oct 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। आगामी 20 और 21 नवंबर को आयोजित होने वाले जिला युवा महोत्सव की तैयारी को लेकर डीसी राहुल हुड्डा ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के माध्यम से युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के लिए जिला युवा महोत्सव करा रही है। युवा महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी 31 अक्तूबर तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
डीसी राहुल ने कहा कि जिला युवा महोत्सव के लिए सभी खंडों में जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक प्रतिभागियों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक जिले में 750 रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक के 48 नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। पंजीकरण के लिए जिला युवा समन्वयक अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क किया जा सकता है। जिला युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए प्रतिभागी की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच और परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला युवा महोत्सव के दौरान लोक नृत्य, लोकगीत, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय युवा महोत्सव उपरांत 5 से 7 दिसंबर तक राज्य स्तरीय युवा महोत्सव तथा स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर अगले वर्ष 12 से 16 जनवरी तक राष्ट्र स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें