फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विजेता बच्चे सम्मानित

विज्ञापन
सीहा स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी विजेताओं को सम्मानित करते प्राचार्य एवं स्टाफ। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
डहीना। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के डॉ. सीवी रमन साइंस क्लब की तरफ से जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विजेता रहे बच्चों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के स्टाफ सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि 11 फरवरी को आयोजित की गई जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रा मीनाक्षी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडलिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।पोस्टर मेकिंग में छात्रा अदिति और रोल प्ले में छात्रा प्रिया, क्षमा प्रवेश, कमलेश, सीमा व दिव्यांशी जिलास्तर पर विजेता रहे। विद्यालय पहुंचने पर विजेता विद्यार्थियों के अलावा क्लब से जुड़े टीम के प्रभारी भौतिकी प्राध्यापक हरीश कुमार और विज्ञान अध्यापिका रेखा को क्लब की ओर से सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें