संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सीबीएसई गर्ल्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को दड़ौली स्थित एक निजी स्कूल के खेल मैदान पर आयोजित दौड़, ऊंची कूद, भाला फेंक आदि प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कराई। विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी के निदेशक कुलदीप सिंह रहे। खेल प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय के अध्यक्ष राय सिंह यादव ने हरियाणा राज्य के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और सीबीएसई की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक जय सिंह को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रिंसिपल सरिता यादव और वाइस प्रिंसिपल राकेश यादव ने विद्यालय परिवार की ओर से खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों का आभार जताया।
प्रतियोगिता में अंडर-19 आयु वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में भूमिका (मॉडल स्कूल रोहतक) प्रथम, शशि (राव जय राम स्कूल बेरी महेंद्रगढ़) द्वितीय और सोनू (एससीएलआई बवानी खेड़ा भिवानी) तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर रेस में सोनम (आनंद स्कूल भिवानी) प्रथम, नेहा (आरपीएस महेंद्रगढ़) द्वितीय, ज्योति (आर्य गर्ल्स स्कूल पानीपत) तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में माही (संस्कारम पब्लिक स्कूल काठीवास झज्जर) प्रथम, दीपिका (राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल दड़ौली) द्वितीय, श्वेता (आनंद स्कूल भिवानी) तृतीय स्थान पर रहीं। 4x400 मीटर रिले रेस में आरुषि (एजीपीएस पानीपत) प्रथम, दीपिका (राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल दड़ौली) द्वितीय और नैंसी (आनंद स्कूल भिवानी) तृतीय स्थान पर रहीं।
शॉट पुट में श्रुति (सिद्धार्थ इंटरनेशनल हिसार) प्रथम, भूमिका (सूरज स्कूल गुरुग्राम) द्वितीय, पायल (राव निहाल सिंह स्कूल दड़ौली) तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में कोमल (राव निहाल सिंह स्कूल दड़ौली) प्रथम, दीपांशी (जैन विद्या मंदिर फरीदाबाद) द्वितीय, शीतल (जेन्सिस स्कूल झज्जर) तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-17 वर्ग के नतीजे
अंडर-17 वर्ग में 800 मीटर दौड़ में दीपिका (आर्य गर्ल्स स्कूल पानीपत) प्रथम, हनी मलिक (डीपीएस फरीदाबाद) द्वितीय, राखी (ऋषि पब्लिक स्कूल रेवाड़ी) तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में नंदिता (एचडी साल्हावास) प्रथम, पलक (ज्ञानदीप स्कूल बावल) द्वितीय, स्वीटी (एमडीएन स्कूल रोहतक) तृतीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक में वंशिका (सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल हिसार) प्रथम, सौम्या (वेद मॉडल स्कूल रोहतक) द्वितीय, कशिश (वैश्य पब्लिक स्कूल भिवानी) तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में अदिति (एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ककराला कनीना) प्रथम, आरुषि (एजीपीएस पानीपत) द्वितीय और मनीषा (हैप्पी एवरग्रीन एसएसएस महेंद्रगढ़) तृतीय स्थान पर रहीं। 4x400 मीटर रिले रेस में आरुषि (एजीपीएस पानीपत) प्रथम, नैंसी (राव निहाल सिंह स्कूल दड़ौली) द्वितीय तथा दीपिका (एएसई भिवानी) तृतीय स्थान पर रहीं। 4x100 मीटर रिले रेस में राधिका (राव निहाल सिंह स्कूल दड़ौली) प्रथम, भूमिका (हैप्पी एवरग्रीन स्कूल महेंद्रगढ़) द्वितीय तथा दीपिका (एजीपीएस पानीपत) तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-14 आयु वर्ग के नतीजे
अंडर-14 आयु वर्ग में 200 मीटर दौड़ में अनुष्का (गीता विद्या मंदिर पानीपत) प्रथम, दृष्टि (डीएवी पब्लिक स्कूल फरीदाबाद) द्वितीय तथा एंजल अग्रवाल (एजीपीएस पानीपत) तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में गरिमा (वैश्य स्कूल रोहतक) प्रथम, अमन (ज्ञानेंद्र स्कूल जींद) द्वितीय तथा जिया (बाल भारती स्कूल झज्जर) तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में सौम्या (जेन्सिस स्कूल झज्जर) प्रथम, इशिका (राव निहाल सिंह स्कूल दड़ौली) द्वितीय तथा प्रगति (एच आर ग्रीनफील्ड झज्जर) तृतीय स्थान पर रहीं। 4x100 मीटर रिले में जैस्मीन (एच आर बादली झज्जर) प्रथम, मान्यता (राव निहाल सिंह स्कूल दड़ौली) द्वितीय तथा नंदिका (हेरिटेज स्कूल गुरुग्राम) तृतीय स्थान पर रही।