फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सम्मान देने वाली पार्टी को ही देंगे समर्थन

Mon, 05 Aug 2024 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 09रेवाड़ी। महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचे पंजाबी समाज के लोग। स्रोत : समाज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर पंजाबी समाज भी लामबंद हो गया है। शहर के एक निजी रेस्टोरेंट में रविवार को आयोजित पंजाबी स्वाभिमान महापंचायत में तय किया गया कि जो पार्टी पंजाबी समाज को मान-सम्मान देगी, उसे ही समाज के लोग समर्थन देंगे।
पंजाबी स्वाभिमान महापंचायत में बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के लोग एकत्रित हुए। इस दौरान विधानसभा चुनाव में पंजाबी समाज की भूमिका पर चर्चा की गई। पंजाबी समाज के लोगों ने कहा कि चुनाव में उनकी भूमिका अहम होती है।
विज्ञापन

कहा कि पंजाबी समाज के लोगों के मान सम्मान की रक्षा करने वाली पार्टी को ही समाज के लोग समर्थन देंगे। समाज के लोगों ने महापंचायत में शपथ लेकर निर्णय लिया है कि जो पार्टी पंजाबी समाज को मान सम्मान देगी, उसे ही पंजाबी समाज के लोग समर्थन देंगे। पंजाबी समाज के प्रधान प्रेम नाथ गेरा ने दावा किया कि समाज के लोगों के 32000 वोट हैं। किसी को यह लगता है कि पंजाबी समाज उन्हें जीत नहीं दिला सकता तो यह उसकी भूल है।
विज्ञापन

अगर पंजाबी समाज किसी को जीत नहीं दिला सकता तो उसे हरा जरूर सकता है। इस मौके पर किशन लाल मेहता, नम्रता सचदेवा, अभिषेक झांब, केशव चौधरी, अनिल अरनेजा, नरेंद्र सहगल, संजय चांदना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें