धारूहेड़ा। भाजपा नेता डॉ. सतीश खोला ने जन संपर्क अभियान के तहत रेवाड़ी विधानसभा के मुंडिया खेड़ा गांव में जन जागरण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। डॉ. सतीश खोला ने कहा कि धारुहेड़ा को उपमंडल बनवाने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके लिए जल्द मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात करेंगे। उन्होंने कहा रेवाड़ी के विकास के लिए अन्य क्षेत्रों की तरह ही बजट मिला है। ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में लगभग 500 घर हैं। उनकी पंचायत बालियार कलां के साथ है। नॉर्म पूरे हैं, इसलिए इनको अपने गांव की पंचायत बनाई जाए। ग्रामीणों ने गांव की समस्याएं रखीं। मांग पत्र पर राजेंद्र सरपंच, पृथ्वी पूर्व सरपंच, कंवर सिंह पूर्व सरपंच, अभय सिंह नंबरदार, रूपचंद नंबरदार, नवीन पंच, मनीष पंच, सूबे पंच, मधु पंच, सतीश, सुभाष, नित्यानंद व अन्यों ने हस्ताक्षर किए। संवाद