फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें : एसडीएम

Fri, 06 Mar 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोसली में शिकायतों का निपटारा कर अ​धिकारियों को निर्देश देते एसडीएम विजय कुमार यादव। स
विज्ञापन
कोसली। कोसली स्थित एसडीएम कार्यालय में समाधान शिविर में एसडीएम विजय कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनीं। शिविर में पेयजल आपूर्ति, बिजली आपूर्ति, गांवों में अवैध कब्जे हटवाने व परिवार पहचान-पत्र में आय कम करवाने से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं।
विज्ञापन

सभी शिकायतों का एसडीएम ने मौके पर निपटारा कर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपमंडल क्षेत्र में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाना चाहिए।
महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग, श्रम कल्याण विभाग और सहकारिता विभाग की कई योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक नहीं पहुंच पाती। जागरूकता के अभाव में कई पात्र व्यक्ति इन योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि वे अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। गांवों में कर्मचारियों द्वारा छोटी-छोटी बैठकों का आयोजन कर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी जा सकती है। साथ ही वॉल पेंटिंग, होर्डिंग आदि के माध्यम से भी योजनाओं का प्रचार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

रेवाड़ी। कोसली में शिकायतों का निपटारा कर अधिकारियों को निर्देश देते एसडीएम विजय कुमार यादव। स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें