फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी की वीडियो वायरल हुई तो प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने मशीन को दोबारा से किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बा की एक कंपनी में मशीनों की सील तोड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की तरफ से मशीन को फिर से रिसील कर दिया गया है। बोर्ड के अधिकारियों ने कंपनी के मैनेजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखा है।
विज्ञापन

यूनिमेट प्रोफाइल्स कंपनी की यूनियन के महासचिव राजकुमार ने बताया कि वह 15 साल से कंपनी में बतौर पक्का कर्मचारी कार्यरत हैं। अप्रैल में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने नियमों का उल्लंघन करने पर एक कंपनी में मशीन सील करने के साथ ही बिजली कनेक्शन तक काट दिए, लेकिन कंपनी प्रबंधन ने गैर कानूनी काम करते हुए कुछ दिन बाद ही सील को तोड़ दिया। कंपनी प्रबंधन ने सील को तोड़कर बाहरी कर्मचारी हायर कर उत्पादन शुरू कर दिया और पक्के कर्मचारियों को निकाल दिया गया। कंपनी की इस हरकत की जानकारी मिलने के बाद प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड धारूहेड़ा की टीम ने मौके पर पहुंचकर खुद नियमों का उल्लंघन और उत्पादन होते देखा। इसके बाद पिछले दिनों अगस्त में फिर से कंपनी में रिसीलिंग करते हुए उत्पाद बंद करा दिया।
वहीं सील तोड़ने का एक वीडियो बुधवार को भी कर्मचारियों ने वायरल किया है। प्रबंधक के इस रवैये के खिलाफ अब कंपनी के ही पक्के कर्मचारी विरोध में उतर आए हैं। कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर धरना शुरू कर दिया है। साथ ही प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन सहित तमाम अधिकारियों को इसकी शिकायत भेजी है। राजकुमार ने बताया कि कंपनी में शीट मेटल का काम होता है। कंपनी में पूरी तरह गैरकानूनी रूप से उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन

---------
वर्जन:
सूचना मिली थी कि कंपनी प्रबंधन ने एक मशीन की सील को खोल दिया है। मौके पर जाकर मशीन को दोबारा से रिसील कर दिया गया है। साथ ही कंपनी प्रबंधन के खिलाफ पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए लिखा गया हैै।
विज्ञापन

- हरीश कुमार, एसडीओ, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, धारूहेड़ा।
----------
वर्जन:
हमारे पास प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से मामले से संबंधित कोई भी शिकायत नहीं आई है। शिकायत आएगी तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, धारूहेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें