फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास की मांग को लेकर महिलाएं चूल्हा-चौकी निपटा बैठ रहीं धरने पर

विज्ञापन
अंडरपास की मांग को लेकर धरने पर बैठीं महिलाएं। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
गांव धामलावास में अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर चल रहा धरना 19वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को भी महिलाओं ने धरने की कमान संभाली। ग्रामीण महिलाएं सुबह जल्दी से अपने चूल्हे-चौके का काम निपटाकर धरने पर पहुंचकर पुरजोर मांग को उठा रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि 22 फरवरी को धरना शुरू किया गया था। कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने के उपरांत 5 मार्च से महिलाओं ने धरने की कमान संभाल ली थी। जब तक उनकी यह मांग पूरी नहीं होती है लगातार धरना जारी रहेगा। मंत्री व नेताओं से केवल आश्वासन मिला है, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ जिससे ग्रामीणों को मांग पूरी की दिशा में अभी तक कुछ हासिल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि समय रहते सरकार व प्रशासन ने ग्रामीणों की इस उचित मांग को पूरा नहीं किया तो ग्रामीण आंदोलन को तेज करने पर विचार करेंगे। धरना कमेटी, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी, पूर्व सांसद सुधा यादव, आरती राव सहित अनेक नेताओं से पत्र भेजकर मांग उठा चुके हैं।
इस अवसर पर चमेली देवी, रेवती देवी, संतरा देवी, शीला देवी, कृष्णा देवी, रामा, मुन्नी, गुलाबो देवी, जय सिंह, जितेन्द्र राव, जगदीश चंद्र, कृष्ण कुमार, केके यादव, चांद सिंह, गजेन्द्र राव, विनय पंच, अतर सिंह, विरेन्द्र, गिरधारीलाल, ईश्वर सिंह, रामप्रसाद, रविदत्त, देशराज, जगदीश, सिंहराम, नरेश व बलजीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें