रेवाड़ी। गांव हजारीवास में कन्या के जन्म पर कुआं पूजन के साथ-साथ सत्संग का आयोजन भी किया गया। कन्या के दादा रमेश ने इस खुशी को जाहिर करते हुए घर पर निरंकारी मंडल के द्वारा सभी संतों को बुलाकर सत्संग करवाया। भजनों के माध्यम से इस प्रभु परमात्मा का यशोगुणगान किया गया और बेटी होने पर सभी संतों ने आशीर्वाद दिया। कन्या के पिता मनोज कुमार ने बताया कि आज लड़कों के बराबर लड़की को समझा जाने लगा है। किसी भी प्रकार से बेटा-बेटी में भेदभाव ना होना चाहिए।