फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: योग को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं का किया स्वागत

Mon, 22 Jun 2026 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से योग को लेकर की गई घोषणाओं का स्वागत हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव डॉ. युद्धवीर ने किया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय योग समारोह में मुख्यमंत्री ने योग को जन-जन तक पहुंचाने और इसे शिक्षा व खेल से जोड़ने की दिशा में निर्णय लिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कक्षा 3 से 9 तक योग शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल करने, शिक्षकों को विशेष योग प्रशिक्षण देने, एचएसएससी और एचपीएससी परीक्षाओं में योग संबंधी प्रश्न शामिल करने, मोरनी में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग संस्थान स्थापित करने और योगासन को खेल नीति में शामिल करने की घोषणा की है जिसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा आयुष विभाग में योग प्रशिक्षकों और निरीक्षकों के रिक्त पद भरने की घोषणा का स्वागत किया गया। योगासन के पदाधिकारियों ने कहा कि इन फैसलों से विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा। योगासन खेल को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें