फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शुक्रवार दोपहर को धूल भरी हवाओं के बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। वहीं किसानों के चेहरे खिल गए। ज्वार, बाजरा व कपास सहित अन्य फसलों को इस बारिश से फायदा होगा। वहीं, मौसम में बदलाव के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री व न्यूनतम 30.6 डिग्री सेलिस्यस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को भी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

हालांकि शुक्रवार को सुबह के समय धूप निकली हुई थी। उसके बाद दोपहर को आसमान में बादल छा गए और थोड़ी ही देर में बारिश शुरू हो गई। सड़कों पर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी रही। वहीं, इससे पहले वीरवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया था। अब बारिश के बाद 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान आ जाने के बाद गर्मी से राहत मिली है। इस समय खेतों में कपास, ज्वार व बाजरा सहित अन्य फसलों की बिजाई की जा चुकी है। बारिश के अभाव व कई दिनों से तापमान बढ़नेे के कारण फसलें भी सूखने लगी थी, लेकिन हल्की बारिश ने किसानों के चेहरे पर रौनक ला दी। बावल कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. जेएस यादव ने कहा कि बारिश से फसलों में जान आएगी। फसलों को काफी लाभ मिलेगा। गर्मी बढ़नेे से सब्जियों की फसल को नुकसान हो रहा था। बारिश सब्जी की फसल के लिए भी फायदेमंद रहेगी। किसान मौसम को ध्यान में रखकर ही फसलों की देखभाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें