पुराने कटला गंज बाजार में पहुंचे विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। पुराने कटला गंज बाजार में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में आई लव रेवाड़ी अभियान के तहत सफाई की गई। इस दौरान जेसीबी, स्वीपिंग मशीन के सहयोग से गंदगी को खत्म किया गया। विधायक ने कहा कि रेवाड़ी शहरी क्षेत्र में जिस उत्साह के साथ इस क्रांति में अपनी मौजूदगी दिखा रहे वह इस बात का प्रमाण है कि वे 2026 में शहर का गौरव, सम्मान, स्वाभिमान लौटाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हो चुके हैं। विधायक ने कहा कि इस सफाई क्रांति के बाद यह उम्मीद प्रबल हो गई है कि 2026 में जल्द ही बाजार की इस स्वच्छता की समस्या का समाधन हो जाएगा। 2026 में रेवाड़ी को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ेंगे।