जलभराव से आवाजाही हो रही प्रभावित
बारिश होते ही भाड़ावास ओवरब्रिज के साथ लगने वाले रास्ते पर भारी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। थोड़ी सी बारिश में ही पानी जमा हो जाता है जिससे आम लोगों का आना-जाना बेहद मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। पानी की निकासी के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। बारिश थमने के बाद भी कई दिनों तक पानी जमा रहता है, जिससे दुर्गंध और गंदगी फैल जाती है। मांग है कि जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था की जाए।
-कविता देवी, परशुराम कॉलोनी