फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रतिभागियों को क्विज के उद्देश्य की जानकारी दी

विज्ञापन
बजट क्वेस्ट क्विज के बारे में जानकारी लेते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
बावल। क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल में माई भारत की तरफ से बजट क्वेस्ट क्विज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। विद्यार्थियों में केंद्रीय बजट, सरकारी योजनाओं और वित्तीय साक्षरता के प्रति विशेष रूचि देखने को मिली।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने प्रतिभागियों को क्विज के उद्देश्य और स्वरूप की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को केंद्रीय बजट, युवा हितैषी योजनाओं और राष्ट्रीय विकास से जुड़ी नीतियों के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम को विश्वविद्यालय प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग मिला। क्षेत्रीय निदेशक धर्मवीर यादव ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।कार्यक्रम को संवादात्मक और रोचक ढंग से आयोजित किया गया जिससे विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित हुई।
आयोजन के दौरान यह जानकारी भी दी गई कि क्वेस्ट क्विज में भाग लेने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 फरवरी 2026 कर दी गई है ताकि अधिक से अधिक युवा इस प्रतियोगिता से जुड़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें