फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शौचालयों में टूटी पड़ीं पानी की टंकियां, ढक्कन भी गायब

विज्ञापन
शौचालयों की क्षतिग्रस्त पानी की टंकियां, ढक्कन भी गायब। स्रोत : जागरूक नागरिक
विज्ञापन
धारूहेड़ा। जिला सचिवालय में लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं वहीं बुनियादी सुविधाओं का अभाव लोगों के लिए नई परेशानी खड़ी कर रहा है। यहां बने शौचालयों की हालत दयनीय हो चुकी है। शौचालयों की क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ टंकियों के ढक्कन भी गायब है।
विज्ञापन

गांव खरखड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश यादव ने इस मुद्दे को उठाते हुए बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और जिला उपायुक्त को पत्र भेजकर जल्द समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि सचिवालय में रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं लेकिन शौचालयों में पानी की व्यवस्था तक नहीं है।
शौचालय की छत पर बिना ढक्कन के रखीं क्षतिग्रस्त पानी की टंकियां और आसपास फैला कचरा प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।
प्रकाश यादव ने कहा कि पानी की कमी के कारण शौचालयों का उपयोग करना बेहद मुश्किल हो गया है। इससे खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और दूर-दराज से आने वाले लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शौचालयों में पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था हो और समय-समय पर निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि जिला सचिवालय आने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें