फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: निर्माणाधीन नहर में छोड़ा पानी, तीन गांवों की 50 एकड़ से अधिक फसल जलमग्न, किसानों में रोष

Fri, 27 Jan 2023 01:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

पूंसीका गांव में पिछले कई दिनों से नहर टूटी हुई थी, जिसका निर्माण कार्य चल रहा था। गुरुवार रात को अचानक नहर में पानी छोड़ दिया गया, जिससे आसपास की करीब 50 एकड़ जमीन जलमग्न हो गई। पानी छोड़े जाने के बाद गेहूं व सरसों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
खेतों में भरा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में गोलियाकी गांव में निर्माणाधीन नहर में अचानक पानी छोड़े जाने के कारण गोलियाकी, भाड़ावास और पूंसीका गांव की करीब 50 एकड़ भूमि में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल जलमग्न हो गई। तीनों गांव के करीब 100 से अधिक किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


पूंसीका गांव में पिछले कई दिनों से नहर टूटी हुई थी, जिसका निर्माण कार्य चल रहा था। गुरुवार रात को अचानक नहर में पानी छोड़ दिया गया, जिससे आसपास की करीब 50 एकड़ जमीन जलमग्न हो गई। पानी छोड़े जाने के बाद गेहूं व सरसों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। इससे किसानों में रोष पनप गया और तीनों गांव के करीब 100 से अधिक किसान शुक्रवार को जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की एवं फसल का मुआवजा मांगा। इस अवसर पर गोलियाका से सरपंच प्रतिनिधि मनीष कुमार, रामप्रसाद, महिपाल, राजियाका से सोनू, मनोज, राज सिंह, राजेश, अमन व नवीन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें