फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीणों ने रेवाड़ी-कनीना सड़क मार्ग पर लगाया आधा घंटा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव आलियावास में पेयजल की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार सुबह रेवाड़ी-कनीना सड़क मार्ग स्थित गांव भटेड़ा के बस स्टेंड पर सड़क मार्ग जाम कर विरोध जताया। जाम की सूचना मिलते ही डहीना पुलिस व खोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया। आधा घंटे लगे जाम से रेवाड़ी की तरफ से आने वाले वाहनों की लंगी कतार लग गई। ग्रामीणों ने कहा कि अगर पानी की समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो ग्रामीण एक बार फिर कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

भटेडा बूस्टिंग स्टेशन से होती है पानी की सप्लाई
गांव आलियावास में गांव भटेड़ा के बुस्टिंग स्टेशन से पीने के पानी की सप्लाई होती है। लेकिन पिछले 15 दिनों से गांव में सही ढंग से पानी नहीं पहुंच रहा, जिसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विभाग के जेई, एसडीओ व ऑपरेटर को भी की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
अवैध कनेक्शन के चलते हुई परेशानी
जन स्वास्थ्य विभाग के जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि आलियावास को जाने वाली मैन लाइन में ट्यूबवेल पर रहने वाले लोगों ने अवैध कनेक्शन कर रखे हैं, जिसकी वजह से गांव में पानी नहीं पहुंच पाता। अवैध कनेक्शन की शिकायत खोल थाना पुलिस को दे रखी है। जल्द ही मैन लाइन अवैध कनेक्शन कटवा कर पानी पूरे गांव में पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें