फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में गहराया जल संकट, जो मिलता है वह पीने लायक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में गहराए जल संकट का समाधान होता नहीं दिख रहा है। एक सप्ताह पहले एक दिन नहरी पानी आने से उम्मीद जगी थी, लेकिन अगले ही दिन रोहतक में नहर टूटने से रेवाड़ी आने वाला नहरी पानी नहीं आ पा रहा है। इसके चलते जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से 6 जून से शुरू की गई राशनिंग के तहत एक दिन छोड़कर एक दिन पेयजल दिया जा रहा है। लेकिन जो पानी आता है वह भी पीने के लायक नहीं होता। ऐसे में लोगों के सामने महंगे टैंकर खरीदने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
विज्ञापन

शहर में वार्ड-14 स्थित बलभद्र सराय के लोग दो साल से समस्या का सामना कर रहे हैं। समाधान नहीं हुआ तो लोगों डीसी से लेकर उच्च अधिकारियों को शिकायत देकर समाधान की मांग की है। लोगों के घरों में पेयजल पाइपलाइन में सीवर का गंदा पानी आ रहा है। कई बार मोहल्ले के लोगों ने शिकायत भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
33 करोड़ मिलने के बाद भी समाधान नहीं
अम्रुत योजना के तहत शहर की पेयजल लाइन सुधार के लिए 33 करोड़ रुपये की राशि मिली थी। लेकिन नगर परिषद अधिकारियों की अनदेखी के चलते आज तक जरूरत के हिसाब से काम नहीं हो पाए। अम्रुत योजना के बाद जन स्वास्थ्य विभाग को कार्य कराने के नाम पर बीते दो साल से राशि नहीं मिल पा रही है। ऐसे में ऐसे कार्यों के लिए नगर परिषद पर निर्भर रहना पड़ता है। नगर परिषद अधिकारी कार्य तो दूर 60 प्रतिशत राशि तक भी खर्च नहीं कर पाए हैं। जो कार्य शुरू किए गए थे, वह भी अधूरे पड़े हुए हैं। ऐसे में दो विभागों के बीच समन्वय का खामियाजा शहर के लोग उठा रहे हैं। बलभद्र कॉलोनी की समस्या दो साल पुरानी है। यदि उसी समय अम्रुत योजना की डीपीआर में शामिल किया जाता तो समाधान हो सकता था।
विज्ञापन

वार्ड-14 की पार्षद राजबाला राव ने कहा कि लोगों को एक महीने से पेयजल नहीं मिल पा रहा है। एक दिन बाद कुछ समय के लिए पानी आता है, वह भी सीवर का मिला हुआ। लोग इसको लेकर सभी को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। डीसी को भी शिकायत भेजी गई है, अब उम्मीद है कि सुधार हो पाएगा।
जन स्वास्थ्य विभाग के जेई अजय यादव ने बताया कि यह बलभद्र सराय में कुछ घरों की समस्या है, इसको लेकर अमरूत योजना वालों को बुलाया गया था। उन्होंने रविवार को पाइप लाइन डालने का आश्वासन दिया है। पांच पाइप लाइन डाली जानी है। वहीं रोहतक में नहर टूटने के कारण पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में ट्यूबवेल आदि से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें