फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर ठीक हुई तो एक चौथाई शहर को मिला पानी

Sun, 25 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
sdf - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
पानी की किल्लत से जूझ रही शहर की एक चौथाई आबादी को आखिर तीन दिन की परेशानी के बाद पानी नसीब हो गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। कालका स्थित जलघर की मोटर जलने से शहर की एक चौथाई आबादी को तीन दिन से पानी नहीं मिल पा रहा था। जिसके चलते लोग मजबूरन टैंकरों से पानी खरीदकर पी रहे थे।
विज्ञापन


लोगों की समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने शनिवार को ‘एक चौथाई शहर तीन से प्यासा’ शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया। खबर में आमजन की समस्या को दर्शाया गया। खबर के प्रकाशन के बाद जन स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटर ठीक कराई। इसके बाद शनिवार को लोगों के घरों में पानी आ गया।

पानी सप्लाई सुचारु
एक दिन बिजली खराब रही थी। वैकल्पिक तौर पर मोटर रहती है। लेकिन तीन मोटर एक साथ खराब होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। सभी मोटरें ठीक कर पानी की सप्लाई सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक डागर, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें