फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रॉमा सेंटर के पास कचरे का प्वाइंट खत्म, नगर परिषद ने चहारदीवारी कराई

विज्ञापन
रेवाड़ी। ट्रामा सेंटर के पास बनाया गया कचरा प्वाइंट की कराई चहारदीवारी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। ट्रॉमा सेंटर के पास नगर परिषद की तरफ से बनाया गया कचरे का प्वाइंट खत्म कर दिया गया है। लंबे समय से स्थानीय लोगों और मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन रहा था। यहां पर कूड़े का ढेर न केवल बदबू फैलाता था बल्कि आसपास के वातावरण को भी प्रदूषित कर रहा था।
विज्ञापन

शिकायत के बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने मंगलवार को प्वाइंट के चारों ओर चहारदीवारी कराई ताकि आसपास के लोगों और अस्पताल आने वाले मरीजों को राहत मिल सके। समाजसेवी पंकज कुमार ने बताया कि पिछले दिनों कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई थी जिससे धुआं चारों ओर फैल गया।
इससे मरीजों को सांस लेने में गंभीर कठिनाई हुई। इसके बाद दमकल विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया था लेकिन समस्या की जड़ अभी भी बनी हुई थी। पंकज कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पंचकूला के चेयरमैन को शिकायत भेजी थी।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया था कि ट्रॉमा सेंटर के पास बने कचरा प्वाइंट में कूड़े का ढेर मरीजों और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें