फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

Thu, 20 Feb 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 12रेवाड़ी। किसानों की वि​भिन्न मांगों को लेकर अधीक्षक अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपते किसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की बैठक किसान भवन में युवा जिला प्रधान अनूप यादव की अध्यक्षता में हुई। इसके बाद किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अधीक्षक अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रधान समय सिंह ने बताया कि 2023 के बाजरा का भावांतर का पैसा अभी तक किसानों के खाते में नहीं आया है और फसल बीमा 2023 की गेहूं का कोई अता-पता नहीं है। पिछले दिनों डूंगरवास, धारूहेड़ा और बावल क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई थी जिससे 100 प्रतिशत फसल खराब हो गई थी। लेकिन किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला जबकि नियम के हिसाब से 15 दिन में किसानों के खाते में पैसे आ जाने चाहिए थे। इस मौके पर संगठन पर भी चर्चा की गई। मार्च में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राज्य प्रधान करमचंद मथाना आएंगे ओर यूनियन की मीटिंग लेकर आगे की रणनीति बनाएंगे। उसके बाद मई में राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी रेवाड़ी में एक किसान मजदूर की बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। यूनियन ने सख्त तेवर में कहा कि यदि यह मांगे 10 दिन में नहीं मानी गई तो राज्य प्रधान के सामने मांगे रखने के बाद एक बहुत बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर जगदीश गुर्जर, ओपी यादव, श्याम सुंदर, शीशराम, दीपक, लोकेश, वेद सुल्तानिया, राजवीर, राजेंद्र गेरा, रोशनलाल व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें