स्कूली बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित करते समाजसेवी जयप्रकाश यादव। स्रोत : स्कूल
कुंड। खंड खोल के गांव मामडिया आसमपुर व गांव कढू के सरकारी स्कूल में बच्चों को पूर्व पंच जयप्रकाश यादव ने गर्म वस्त्र वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों बच्चों की सेवा करना भी एक पुण्य कार्य है। बच्चों को सही समय पर कोई सुविधा मिल जाए तो बच्चे शारीरिक ओर मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। इस अवसर पर सरपंच अशोक यादव, हेडमास्टर रविदत, सुनील नंबरदार, श्योताज, दलीप पंच व देशराज मौजूद रहे। संवाद