बिना दहेज की शादी करने पर बधाई देते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। मांढैया कला गांव में बिना दहेज के शादी हुई। निरंजन यादव के पुत्र प्रदीप कुमार और बिजेंद्र सिंह की पुत्री निशा देवी की शादी थी। दोनों परिवारों ने नकदी या कोई अन्य सामान नहीं लिया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। कहा कि दहेज के कारण उत्पीड़न के बढ़ते मामलों के बीच ऐसी पहल प्रेरणादायक और सकारात्मक संदेश देती है। कार्यक्रम में निहाल सिंह, शेर सिंह, बलराम यादव, संतोष यादव, करतार सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार आदि शामिल थे। संवाद