फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वेयर हाउस कॉरपोरेशन ने पहले दिन 22 हजार क्विंटल सरसों खरीदा

Thu, 11 Apr 2024 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हैफेड की ओर से बिठवाना मंडी में 26 मार्च से 265610 क्विंटल सरसों की एमएसपी 5650 रुपये पर प्रति क्विंटल से खरीद की गई। अब सरसों की खरीद करने के लिए वेयर हाउस कॉरपोरेशन मैदान में उतर गया है। बुधवार को रेवाड़ी और कोसली अनाज मंडी में वेयर हाउस कॉरपोरेशन की ओर से आढ़तियों से सरसों की खरीद शुरू की गई।
विज्ञापन

पहले दिन रेवाड़ी व कोसली अनाज मंडी में करीब 22 हजार क्विंटल सरसों खरीदी गई। सरसों खरीद एजेंसी में बदलाव होने पर गत कुछ किसान गत रात से ही सरसों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅलियां लेकर अनाजमंडी के बाहर जमा हो गए थे। बुधवार सुबह अनाज मंडी के गेट से पुराना हाउसिंग बोर्ड रोड तक ट्रैक्टरों की कतार लग गई। बुधवार को गोकलगढ़, शेखपुर शिकारपुर, किशनगढ, बालावास जमापुर, तुर्कियावास व फदनी, बावल अनाजमंडी में खुरर्मपुर, इब्राहीमपुर, आसलवास व रानौली तथा कोसली अनाजमंडी में खेड़ी नांगल, लुहाना, नठेड़ा, सुरहेली, मुमताजपुुर, लाला व नांगलिया रणमोख के किसानों की सरसों खरीदी गई। इसके साथ अनाजमंडी में गेहूं की भी एमएसपी पर 2275 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद की जा रही है।
सरसों के साथ गेहूं की आवक तेज
जिले की रेवाड़ी, बावल व कोसली अनाजमंडी में सरसों के साथ गेहूं की आवक तेज हो चुकी है। रेवाड़ी अनाजमंडी में अब तक 35 हजार क्विंटल गेहूं की एमएसपी पर खरीद की जा चुकी है। बुधवार को अनाजमंडी में करीब 500 किसानों के गेट पास काटे गए। वेयर हाउस कॉरपोरेशन की ओर से करीब 10 हजार क्विंटल सरसों की खरीद की गई। सरसों खरीद शुरू होने के समय वेयर हाउस कॉरपोरेशन से टेक्निकल हेड मंजू देवी, मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र सिंह, प्रधान राधेश्याम मित्तल, अंकित गुप्ता, राजेंद्र सिंहल, रमेश वशिष्ठ, पवन यादव, ललित व प्रशांत सिंहल मौजूद थे। इससे पहले हैफेड की ओर से जिले की रेवाड़ी, कोसली व बावल अनाज मंडियों में 15 दिन में 241 गांवों के 12648 किसानों से 26561 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। तीनों अनाज मंडियों में खरीदी गई सरसों का 81 प्रतिशत लिफ्टिंग का कार्य भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें