फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव बखापुर में 7 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

Thu, 11 Apr 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बखापुर में एक खेत में आग लग गई। इससे कटाई कर रखी गई करीब 7 एकड़ की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से लगी। आसपास के किसानों के खेत में भी आग फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दिल्ली-जयपुर हाइवे के साथ लगते गांव बखापुर में पूर्व सरपंच बिजेंद्र के खेतों में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बुधवार दोपहर को खेत में रखी फसल में आग लग गई। अन्य खेतों में काम कर रहे किसानों ने बिजेन्द्र के परिवार को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद बिजेंद्र का परिवार और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। देखते ही देखते आग पूरे खेत में फैलती गई। आग की वजह से फसल जलकर खाक हो गई। पुलिस आग के असली कारणों का पता लगाने में जुटी है। बिजेंद्र का दावा है कि 7 एकड़ जमीन पर गेहूं की पैदावार की थी।


बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप

बिजेंद्र ने बताया कि लावणी करने के बाद पुलियां खेतों में सूखने के लिए रखी थी। एक-दो दिन में गेहूं निकालना था। आग लगने से उसकी सालभर की मेहनत जलकर राख हो गई। बिजेंद्र का आरोप है कि बिजली निगम की लापरवाही के कारण फसल जलकर राख हुई है। बिजेंद्र मंडी में गेहूं बेचने की तैयारी कर रहा था। बिजेंद्र ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन





पिछले साल हुई थीं आगजनी की 100 घटनाएं

2023 में जिले में गेहूं की फसल की कटाई के दौरान करीब 100 घटनाएं हुई थीं। वहीं इस वर्ष फसल कटाई के समय 13 आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। जिले में होने वाली आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए विभाग को कर्मचारियों और गाड़ियों की कमी के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले सप्ताह खिजूरी निवासी किसान शमशेर ने एक एकड़ गेहूं की फसल को काटकर निकालने के लिए इकट्ठा किया हुआ था। अचानक नजदीक ट्रांसफर में शाॅर्ट सर्किट हो गया। चिंगारी फसल में गिर गई। धीरे-धीरे आग ने फसल को चपेट में ले लिया। जब उन्हें पता लगा तब तक एक एकड़ गेहूं की जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें