फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेयरहाउस में आग, नुकसान

Thu, 27 Oct 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वेयर हाउस में लगी आग
विज्ञापन
नेशनल हाईवे-8 स्थित रालियावास गांव में तीन एकड़ में फैले एक वेयरहाउस में बुधवार दोपहर लगी आग से उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भयंकर थी कि इसे बुझाने के लिए राजस्थान और गुड़गांव से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। शाम तक आग नहीं बुझ सकी थी। करीब 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

रालियावास गांव में बने वेयरहाउस में नीमराणा स्थित यूनीचार्म कंपनी का गोदाम है। इसमें बच्चों के डाईपर का स्टॉक रखा गया था। मैन्युफैक्चरिंग के बाद कंपनी यहीं अपना स्टॉक रखती थी। गनीमत रही कि समय पर सूचना मिलने के बाद आग को आगे बढ़ने से रोक दिया गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
------------------------
दिन में लगी आग से सहमे ग्रामीण
करीब एक बजे लगी आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि जिले की सभी दकमल मिलकर भी आग पर काबू नहीं पा सकी। इसके बाद प्रशासन ने गुड़गांव के सेक्टर-29, राजस्थान के खुशखेड़ा और भिवाड़ी से दमकल गाड़ियों को बुलाया। इसके बाद भी वेयर हाउस राख होने से नहीं बच सका। वेयर हाउस में लगी भीषण आग की सूचना से आसपास के सहमे लोगों में अफरा तफरी मच गई। रालियावास के सरपंच छबीलाराम ने बताया कि जैसे ही गांव में आग की सूचना मिली तो वे ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कंपनी का फायर सिस्टम ठीक होता तो आग इतनी विकराल रूप धारण न करती। यदि दमकल की गाड़ियां समय पर वेयर हाउस नहीं पहुंचती तो आसपास के गांवों में जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

-------------
आग पर नियंत्रण के पाने लिए जिले सहित गुड़गांव और राजस्थान से भी दमकलें बुलाई गई। आग से भारी नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। - कुलदीप कुमार, एसएचओ, कसोला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें