रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी आम चुनाव 2026 के लिए वार्डबंदी की अधिसूचना राज्य सरकार ने 10 दिसंबर को जारी कर दी है। अधिसूचना की प्रति उपायुक्त कार्यालय, जिला नगर आयुक्त कार्यालय और नगर परिषद कार्यालय में चस्पा कर दी गई है। साथ ही यह वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
अधिसूचना पर आपत्ति देने के इच्छुक लोग 10 से 16 दिसंबर तक दैनिक रूप से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित कार्यालयों में अपनी लिखित आपत्ति पूर्ण पता और फोन नंबर सहित जमा करा सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 16 दिसंबर की शाम 5 बजे के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुशील भुक्कल ने आमजन से समय पर आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की है। संवाद