फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लूट के प्रयास व चोरी के 7 मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Jun 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 2आरोपी, सतपाल उर्फ सतु। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



धारूहेड़ा। सीआईए धारूहेड़ा ने लूट के प्रयास व चोरी की सात मामलों में वांछित राजस्थान के जिला अलवर के गांव जहानपुर निवासी आरोपी सतपाल उर्फ सत्तू को गिरफ्तार किया है। आरोपी 14 साल से फरार चल रहा था।
9 जुलाई 2011 को पुलिस को सूचना मिली थी कि रेवाड़ी की एचपीएल फैक्टरी के पीछे बाईपास के पास बाइक सवार दो युवक आने जाने वाले वाहन चालकों को लूट रहे हैं। दोनों के पास लोहे का सरिया है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक आरोपी मलकीत सिंह को पकड़ लिया। दूसरा आरोपी सतपाल उर्फ सत्तू भाग निकला था। मामले में फरार चल रहे सतपाल को अदालत ने भगौड़ा घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी सतपाल को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गयाकरके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन




आरोपी सतपाल उर्फ सत्तू पर वर्ष 2011 में थाना माॅडल टाउन में लूट के प्रयास व चोरी के 6 मामले दर्ज हैं। इससे पहले वर्ष 2010 में उसके खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में एक चोरी का मामला दर्ज है। सभी मामलों में अदालत ने उसे पीओ घोषित किया था। पुलिस उसे तलाश रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें