फोटो : 16सेक्टर की खराब सड़क। स्रोत : स्थानीय नागरिक
शहर के सेक्टर-4 स्थित मकान नंबर 620 से 643 व 644 से 668 के बीच की सड़क पिछले 15 वर्षों से निर्माण कार्य से वंचित रही है। वर्षों के इंतजार के बाद हाल ही में नगर परिषद द्वारा सड़क निर्माण शुरू किया गया था लेकिन अब कार्य बीच में ही रोक दिया गया है।
भूप सिंह ने बताया कि लगभग आधी सड़क बन चुकी थी लेकिन कुछ व्यक्तियों की आपत्तियों के चलते नगर परिषद अधिकारियों ने कार्य रुकवा दिया और ठेकेदार अपनी मशीनें व मजदूरों को लेकर चला गया। अधूरी सड़क को जेसीबी मशीन से खोदकर छोड़ दिया गया जिससे रास्ते में गहरे जानलेवा गड्ढे बन गए हैं।
इन गड्ढों में बारिश का पानी भर चुका है जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। इस संबंध में दो बार अधिकारियों से बैठकें की गईं। कोई समाधान नहीं हो पाया है। वहीं, डीएमसी अधिकारी ने आश्वासन दिया था कि सड़क का बचा हुआ कार्य दो दिन में शुरू करवा दिया जाएगा, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।