फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 30 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे मतदाता

Wed, 26 Aug 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावे एवं आपत्तियां 30 अगस्त तक दर्ज कराए जा सकते हैं। दावे एवं आपत्तियां शनिवार व रविवार को भी ली जाएंगी।
विज्ञापन

उपायुक्त अभिषेक मीणा ने मतदाताओं से अपील की है कि वे 30 अगस्त तक संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम, विवरण से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं।
डीसी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 29 व 30 अगस्त को सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए फॉर्म तथा मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 28 सितंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 3 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें