फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुनरीक्षण अभियान में खाली प्लॉटो में भी मिले वोटर

Fri, 19 Jun 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
डॉ. सतीश खोला को प्रपत्र उपलब्ध कराते बीएलओ। स्रोत : स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
रेवाड़ी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान मतदाता सूची में कई विसंगतियां सामने आ रही हैं। सेक्टर-1 निवासी डॉ. सतीश खोला ने बताया कि क्षेत्र में कुछ ऐसे खाली प्लॉट भी हैं जिन पर मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। उन्होंने इसे मतदाता सूची के सत्यापन और शुद्धिकरण की आवश्यकता का स्पष्ट संकेत बताया है।
विज्ञापन

डॉ. खोला ने कहा कि उनके क्षेत्र के बीएलओ अरुण यादव ने गणना प्रपत्र उपलब्ध कराते हुए समय पर भरकर जमा कराने का आग्रह किया है। बताया कि सेक्टर-1 में प्लॉट नंबर 1, 19 और 22 जैसे प्लॉटों पर भी मतदाताओं के नाम दर्ज होने की जानकारी मिली है। विशेष पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है।
इसके लिए नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है। यदि किसी पते पर गलत नाम दर्ज हैं या किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं है तो इसकी जानकारी संबंधित बीएलओ को दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

-
एसआईआर अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय : एसडीएम

कोसली विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम विजय कुमार यादव ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चला रहा है।
अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव मुनादी करवाई जा रही है। इस कार्य में सरपंचों, ग्राम सचिवों, पटवारियों, चौकीदारों और नंबरदारों का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक कोसली विधानसभा क्षेत्र में लगभग सवा लाख गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं और आगामी एक सप्ताह के भीतर सभी मतदाताओं तक फार्म पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे बीएलओ का पूरा सहयोग करें, समय पर फार्म भरकर जमा करवाएं तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें