रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी, नगर पालिका धारूहेड़ा के आम चुनाव और पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा। सभी मतदाता 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। जरूरत पड़ने पर 12 मई को पुनर्मतदान करवाया जाएगा। कहा कि प्रत्येक मतदाता संबंधित बूथ पर पहुंच कर मतदान जरूर करें।