फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डीसी ने कब्जा हटाने के दिए निर्देश

Mon, 04 May 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
समाधान शिविर में शिकायत बताते लोग। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने गांव काकोड़िया में कब्जा हटवाने का निर्देश बीडीपीओ को दिया।
विज्ञापन


गांव मुसेपुर में कब्जे की शिकायत पर डीसी ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को जांच कर कब्जा हटवाने का निर्देश दिया। शहर के मॉडल टाउन में सीवर लाइन जाम होने पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सफाई करवाने के निर्देश दिए। गांव भाड़वास में पंचायती रास्ते से मिट्टी काटकर अवैध रूप से मिट्टी उठाने की शिकायत पर माइनिंग अधिकारी को जांच करने की बात कही। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार और डीएसपी रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें