रेवाड़ी। राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत गायत्री मंत्र के उच्चारण से हुई।
योगाचार्य अनिल आर्य एवं उनकी टीम ने स्वयंसेविकाओं को ध्यान, योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया, जिससे छात्राओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनने का संदेश मिला। योग सत्र के उपरांत, कॉलेज परिसर में स्वदेशी अपनाओ विषय पर एक विशेष सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को भारतीय उत्पादों के उपयोग के महत्व और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी गई। सायंकालीन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने लोकगीत, नृत्य, नाटक और कविताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और सामाजिक मुद्दों को दर्शाने वाले प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे छात्राओं में आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा मिला। इस अवसर पर डॉ ज्योति, डॉक्टर रवि, अमित भोरिया, कृष्ण, डॉ. ज्योति मुद्गल, गीता, सुषमा, ज्योति हुडा एवं अन्य सभी स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।