फोटो : 21कॉलेज में पहुंचने पर खुशी जाहिर करते स्वयंसेवक साथ में स्टॉफ। स्रोत : कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विश्वविद्यालय स्तरीय सात दिवसीय एनएसएस शिविर में केएलपी कॉलेज के स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित हुए सात दिवसीय कैंप में केएलपी कॉलेज की तीनों इकाइयों से 10 स्वयंसेवकों ने भाग लिया था। इसमें 6 स्वयंसेवक ( अंकित, पंकज, कार्तिक, अक्षय, हेमंत, परवेश) और चार स्वयंसेविकाएं (उषा, मोनिका, संजना, यशिका) थीं। इस कैंप का आयोजन गवर्नमेंट कॉलेज नारनौल द्वारा 21 जनवरी से 27 जनवरी तक किया गया था। स्वयंसेवकों के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम ऑफिसर श्री महेंद्र सांभरिया ने भी इस कैंप में सात दिनों तक अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियों में स्वयंसेवकों ने भाग लिया और अपना योगदान दिया। कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग से अंकित ने वाचन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस सात दिवसीय शिविर से स्वयंसेवकों ने अपनी प्रतिभाओं को निखारा जिससे उन्हें अपने सर्वांगीण विकास में सहायता मिलेगी। कैंप को सफलतापूर्वक समापन करने के बाद मंगलवार को कॉलेज प्रांगण में प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने सभी को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सबको अपना आशीर्वाद दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. पारुल मित्तल और डॉ. रेखा शर्मा ने भी सभी स्वयंसेवकों को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. राकेश सिंघल, डॉ किरण बाला भी मौजूद रहे।