फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चुनाव के लिए चिह्न का हुआ आवंटन

Tue, 28 Jan 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। ग्रामीण क्षेत्रीय एजुकेशन सोसायटी के चुनाव के लिए चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं।
मंगलवार को निर्वाचन अधिकारी सतीश कुमार जोशी ने चुनाव चिह्न आवंटित किए। कार्यकारिणी के 11 पदों के चुनाव में 6 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं। अब 5 पदों के लिए चुनाव होंगे। चुनाव चिन्ह के रूप में ओमप्रकाश डाबला पैनल को उगता सूरज और संजय यादव पैनल को छतरी चिन्ह दिया गया है। सभी 5 पदों पर दो-दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। प्रधान पद पर ओमप्रकाश डाबला को उगता सूरज, संजय यादव को छतरी, उप-प्रधान पद होशियार लम्बरदार को उगता सूरज, दुलीचंद यादव को छतरी, सचिव पद सतबीर सिंह यादव को उगता सूरज, सहीराम यादव को छतरी, कोषाध्यक्ष पद राजसिंह आर्य को उगता सूरज, प्रहलाद सिंह को छतरी, कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए सत्यवान यादव (पूर्व डीएसपी) को उगता सूरज चिन्ह मिला है। चुनाव 23 फरवरी को होगा, जिसमें सोसायटी के कुल 176 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनावी माहौल गर्म है और प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें