फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Thu, 01 Oct 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
स्वच्छता रैली निकालते विद्यार्थी। कॉलेज 
विज्ञापन
धारूहेड़ा। राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में वीरवार को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण विषय पर एक दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य दयावती ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल छोड़ने और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने का आह्वान किया।
कैंप में सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत डॉ. मनु कुमार ने प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण विषय पर विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान और इसके दुष्प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। साथ ही टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया तथा प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर परिसर को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया। स्वयंसेवकों ने लोगों को भी प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए जागरूक किया।
कैंप का संचालन एनएसएस छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी अमन कुमार और छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनू के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने भाग लेते हुए स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें