फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हुड़िया खुर्द में वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू

Fri, 04 Sep 2026 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
खोल। हुड़िया खुर्द के समीप प्राचीन धार्मिक स्थल बाबा डाणिका धाम परिसर में वीरवार को दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। हुड़िया-जैतपुर बाबा दयाल मंदिर के महामंडलेश्वर बाबा रामेश्वर दास महाराज ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में 20 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

इस दौरान महामंडलेश्वर रामेश्वर दास महाराज ने कहा कि शिक्षा के साथ अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेल भी जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के प्रयास करना चाहिए, ताकि युवा जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
खेलों से युवाओं में आपसी भाईचारा, एकता, एकाग्रता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने महामंडलेश्वर रामेश्वर दास महाराज का फूलमालाओं और साफा पहनाकर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि प्रदीप यादव जनता सेना रहे। मंच संचालन शिक्षाविद् धर्मपाल यादव ने किया।
खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए समाजसेवी राजपाल यादव ने 21 हजार रुपये की राशि सहयोग के रूप में दी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 31 हजार, द्वितीय को 21 हजार, तृतीय को 11 हजार और सर्वश्रेष्ठ टीम को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
इस अवसर पर बाबा डाणिका सेवा समिति के प्रधान सत्यपाल सिंह कानूनगो, सचिन दास महाराज, यशपाल सिंह चौहान, श्याम सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष अरुण यादव, अमन कुमार यादव, श्रीराम सरपंच, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश यादव, शिक्षाविद् मोतीराम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें